फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तराई के जोन में सफारी के दौरान मोबाइल पर लगा प्रतिबंध

Fri, 02 Oct 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के पर्यटन जोन में सफारी के दौरान अब मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध रहेगा। वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगल में शांत वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की तर्ज पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग में भी पर्यटन गतिविधियों को लेकर नए नियम लागू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




एसडीओ संदीप गिरी ने बताया कि नए पर्यटन सत्र से सफारी पर जाने वाले पर्यटकों को मोबाइल फोन के इस्तेमाल को बंद करने की तैयारी की जा रही है। जंगल में मोबाइल के उपयोग से वन्यजीवों की गतिविधियां प्रभावित होने के साथ ही पर्यटकों का ध्यान भी वन्यजीवों से हटता है। इसके अलावा मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने के दौरान सफारी के नियमों का उल्लंघन होने की आशंका भी रहती है। उन्होंने बताया कि नए नियमों को लेकर पर्यटकों और जिप्सी चालकों को जानकारी दी जा रही है। जल्द ही इस नियमों को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें