हल्द्वानी। बागेश्वर के ग्राम सिया निवासी मनोज कुमार (44 वर्ष) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थिति में इलाज के दौरान एसटीएच में मौत हो गई। उसे जहरीला पदार्थ खाने की वजह से भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के महज पौने दो घंटे के अंदर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बागेश्वर के ग्राम सिया पोस्ट जिरौली निवासी मनाेज कुमार को शनिवार की शाम साढ़े चार बजे एसटीएच में भर्ती कराया गया था। शाम 6:18 बजे उसकी मौत हो गई। जहरीला पदार्थ खाने की वजह से उसकी हालत बिगड़ी थी। बागेश्वर से उसे रेफर किया गया था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंपा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।