हल्द्वानी। जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित अनुसूचित जाति के बालकों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम विजेता बनी। उसने अल्मोड़ा को 1-0 से शिकस्त दी।
हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को पहला लीग मैच नैनीताल ए और नैनीताल बी के बीच खेला गया जिसमें नैनीताल एक के गौरव और निर्मल ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई। बागेश्वर के मनीष कुमार ने एक गोल कर फाइनल मैच जीत लिया।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन आरएस धपोला मैच के मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नवीन चंद्र पंत, जीवन सिंह बिष्ट, नीता पोखरिया, पूनम मेहता, पुष्कर जोशी, फैजल, सुजीत और अरनीश आदि मौजूद रहे।