फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakshya Sen: उत्तराखंड लौटे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, हल्द्वानी में हुआ जोरदार स्वागत; सांसद ने सराहना की

Sat, 17 Aug 2024 10:47 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

पेरिस ओलंपिक से लौटे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का हल्द्वानी पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक से लौटे बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का हल्द्वानी पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया। सुबह 11 बजे लक्ष्य सेन अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से हल्द्वानी पहुंचे। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की प्रदेश इकाई एवं जिला इकाई ने हल्द्वानी मुख्य बाजार क्षेत्र (सरस मार्केट के सामने) में लक्ष्य और उनके माता-पिता को सम्मानित किया।

विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य के शानदार प्रदर्शन के लिए सांसद अजय भट्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने उनकी सराहना की और भविष्य में ओलंपिक खेल में गोल्ड मेडल भारत की झोली में डालने के लिए प्रेरित किया।

ये पढ़ें- Road Accident: नोएडा से कैंची धाम जा रहे थे कार सवार, कालाढूंगी में दो कारों की जोरदार भिड़ंत; युवती की मौत

वहां संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, चंद्रशेखर पंत, विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे, नवनीत राणा, उर्वशी बोरा आदि थे। इधर, हल्द्वानी के टेड़ी पुलिया स्थित एक निजी होटल में भी लक्ष्य सेन का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। नीरज शारदा और मोहक शारदा ने लक्ष्य सेन और उनके परिवार को सम्मानित किया और उनके संघर्ष और समर्पण की सराहना की। यहां ट्रेड यूनियन के सदस्य भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें