फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खोदने को लेकर डीएम ने लगाई फटकार, अधिकारियों को समन्वय बनाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। डीएम धीराज गर्ब्याल ने गैस पाइपलाइन, पेयजल, सीवर को लेकर खोदी जा रही सड़कों को लेकर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही विभागों को सामंजस्य बनाकर काम करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग और नगर निगम सड़क खुदान को लेकर आमने-सामने आ गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला लगातार तीन दिनों से नगर निगम में गैस पाइपलाइन, पेयजल, सीवर आदि को लेकर खबर प्रकाशित कर रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने नगर निगम, लोनिवि, पेयजल, सिंचाई और एचपीसीएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम ने सड़क खुदान के बाद उसे ठीक न करने को लेकर नाराजगी जताई। लोनिवि के अधिकारियों ने बैठक में आरोप लगाया कि नगर निगम गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत गैस कंपनी से नहीं करा रहा है। जबकि इसके एवज में सुपरविजन चार्ज भी वसूल कर रहा है। इससे लोनिवि सड़क नहीं बना पा रहा है। इस पर डीएम गर्ब्याल ने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को निर्देशित किया कि एचपीसीएल गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद मानक के अनुरूप रिस्टोरेशन का कार्य शीघ्रता से करें। साथ ही लोनिवि को निर्देश दिए कि वह देखे कि काम मानकों के अनुरूप हुआ है या नहीं।
साथ ही एचपीसीएल के अधिकारियों को गैस पाइपलाइन बिछाने के स्थान और सड़क रिस्टोरेशन की सूची लोनिवि और नगर निगम को देने के निर्देश दिए। साथ ही एचपीसीएल के अधिकारियों का नंबर भी सार्वजनिक करने। गली मोहल्ले में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ होने और सड़क सही करने की तिथि का बोर्ड और अधिकारी का नंबर लगाने के आदेश एचपीसीएल के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

साथ ही नहर कवरिंग, ठंडी सड़क की पार्किंग का काम भी शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, संजय कुमार आदि थे।
गैस पाइप लाइन बिछाने में हुई सड़कों की दुर्दशा
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा है कि महानगर में इन दिनों गैस पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़कें खोद दी गई हैं। सड़कें इस कदर खराब कर दी हैं कि उन पर चलना मुश्किल हो गया है। नगर निगम रोड कटिंग का चार्ज पहले ही ठेकेदार से जमा करा लेता है लेकिन निगम सड़कों को ठीक करने के बजाए पैसे को अन्य कार्यों में व्यय कर रहा है। सड़कें खराब होने से आम लोगों को मुश्किलें हो रही हैं। निगम जनता की परेशानियों की अनदेखी कर रहा है। कार्यदायी संस्था एचपीसीएच की ओर से सड़कों को बेतरतीब खोद कर उन्हें उसी हालत में छोड़ दिया है। तिकोनिया में गुरु तेग बहादुर मार्ग का हाल और भी बुरा है। पाइप लाइन बिछाने के बाद मार्ग को उसी हाल पर छोड़ दिया है। उन्होंने नगर निगम से सभी सड़कों को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें