हल्द्वानी। नवीन मंडी में मंगलवार को शुरू हुए सड़क निर्माण कार्य में लीपापोती होती देख व्यापारी भड़क गए और मौके पर हंगामा कर सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने सड़क निर्माण का काम बिना किसी अभियंता की देखरेख में किए जाने का भी विरोध किया। बाद में मंडी सचिव ने मौके पर पहुंच कर व्यापारियों को समझा कर शांत किया। इधर, इस मामले की शिकायत मिलने पर मंडी निदेशक ने उपमहाप्रबंधक (निर्माण) को जांच के निर्देश दिए हैं।
कुमाऊं की सबसे बड़ी हल्द्वानी मंडी में लंबे समय से सड़कों की दुर्दशा से कारोबारी और काश्तकार परेशान हैं। व्यापारियों की मांग पर मंडी परिषद मुख्यालय ने मंडी की मुख्य सड़कों के अलावा आंतरिक मार्गों की दशा सुधारने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। मंडी में मंगलवार को सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ। दोपहर को मंडी कारोबारियों को जब इस बात की भनक लगी कि सड़क निर्माण के नाम पर लीपापोती हो रही है तो आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत कई व्यापारी निर्माण स्थल पर पहुंच गए। व्यापारियों का आरोप था कि टूटी सड़क की धूल मिट्टी बिना साफ किए ही सड़क निर्माण के नाम पर खानापूरी की जा रही है। व्यापारियों ने सड़क निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया और मौके पर मंडी की निर्माण शाखा के अभियंता को बुलाने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ने पर मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को किसी तरह शांत किया। इस दौरान व्यापारी नेता जीवन सिंह कार्की, आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी, महामंत्री दीपक पाठक, दुर्गादत्त तिवारी, दीप तिवारी, चरनजीत सिंह बिंद्रा आदि मौजूद रहे। इसके उपरांत ठेकेदार के मजदूरों ने सड़क की धूल मिट्टी साफ करने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया। इस बारे में निर्माण शाखा के उपमहाप्रबंधक बीपी जोशी का कहना है कि वह देहरादून में होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच पाए लेकिन एई एके सिंह को मौके पर रहने के आदेश दिए गए हैं।
- मंडी परिषद के पास बजट की कमी है इसके बावजूद हल्द्वानी मंडी में सड़कों की दुर्दशा दूर करने के लिए धनराशि आवंटित की गई है। सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इसकी जांच करने के निर्देश उपमहाप्रबंधक को दिए गए हैं।
- निधि यादव प्रबंध निदेशक, मंडी परिषद रुद्रपुर
हल्द्वानी। नवीन मंडी में मंगलवार को शुरू हुए सड़क निर्माण कार्य में लीपापोती होती देख व्यापारी भड़क गए और मौके पर हंगामा कर सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने सड़क निर्माण का काम बिना किसी अभियंता की देखरेख में किए जाने का भी विरोध किया। बाद में मंडी सचिव ने मौके पर पहुंच कर व्यापारियों को समझा कर शांत किया। इधर, इस मामले की शिकायत मिलने पर मंडी निदेशक ने उपमहाप्रबंधक (निर्माण) को जांच के निर्देश दिए हैं।
कुमाऊं की सबसे बड़ी हल्द्वानी मंडी में लंबे समय से सड़कों की दुर्दशा से कारोबारी और काश्तकार परेशान हैं। व्यापारियों की मांग पर मंडी परिषद मुख्यालय ने मंडी की मुख्य सड़कों के अलावा आंतरिक मार्गों की दशा सुधारने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। मंडी में मंगलवार को सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ। दोपहर को मंडी कारोबारियों को जब इस बात की भनक लगी कि सड़क निर्माण के नाम पर लीपापोती हो रही है तो आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत कई व्यापारी निर्माण स्थल पर पहुंच गए। व्यापारियों का आरोप था कि टूटी सड़क की धूल मिट्टी बिना साफ किए ही सड़क निर्माण के नाम पर खानापूरी की जा रही है।
व्यापारियों ने सड़क निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाते हुए काम रुकवा दिया और मौके पर मंडी की निर्माण शाखा के अभियंता को बुलाने की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ने पर मंडी सचिव विश्वविजय सिंह देव मौके पर पहुंचे और व्यापारियों को किसी तरह शांत किया। इस दौरान व्यापारी नेता जीवन सिंह कार्की, आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी, महामंत्री दीपक पाठक, दुर्गादत्त तिवारी, दीप तिवारी, चरनजीत सिंह बिंद्रा आदि मौजूद रहे। इसके उपरांत ठेकेदार के मजदूरों ने सड़क की धूल मिट्टी साफ करने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया। इस बारे में निर्माण शाखा के उपमहाप्रबंधक बीपी जोशी का कहना है कि वह देहरादून में होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच पाए लेकिन एई एके सिंह को मौके पर रहने के आदेश दिए गए हैं।