सोमवार को रामनगर से चंडीगढ़ के लिए साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। ट्रेन प्रत्येक सोमवार को सुबह 5:40 बजे रामनगर से चंडीगढ़ को प्रस्थान करेंगी। स्टेशन प्रभारी रामसुख ने बताया कि ट्रेन का विधिवत शुभारंभ रामनगर से नहीं किया गया, क्योंकि यह ट्रेन का शुभारंभ 11 फरवरी को चंडीगढ़ से हो गया था। उन्होंने बताया दस कोचों वाली यह ट्रेन सोमवार को सुबह 5:40 रामनगर से चलेगी जो दोपहर 1:45 बजे चंड़ीगढ़ पहुंचेगी और उसी दिन 3:30 बजे रामनगर पुन: आगमन करेगी।
बता दें रेलवे विभाग कीओर से यह ट्रेन वर्ष 2014 में ट्रायल के लिये चलाई गयी थी। सबकुछ ठीकठाक होने पर विभाग ने इसे रामनगर से चंडीगढ़ को साप्ताहिक रूप में चलाने का फैसला लिया है। हालांकि इस ट्रेन को चलाने के लिए कई राजनैतिक, सामाजिक संगठन के लोगों ने आंदोलन भी किये थे। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनिंदर सिंह सेठी ने रामनगर-चंडीगढ़ ट्रेन चलाने के फैसले को जनता की जीत बताया है।