फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने चर्च के पादरी को किया गिरफ्तार

Sun, 22 May 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। ग्राम मालधनचौड़ में सिंचाई विभाग की जमीन पर चर्च बनाने वाले पादरी को प्रशासन ने गिरफ्तार किया। एसडीएम कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। कथित तौर पर सिंचाई विभाग की भूमि पर एक चर्च का निर्माण किया जा रहा है। छह माह पूर्व हिंदूवादी संगठनों की आपत्ति पर इस चर्च का निर्माण प्रशासन ने रुकवा दिया था। शनिवार सुबह दिल्ली से एक बस में भरकर करीब चार-पांच दर्जन लोग यहां आ गए, इसके बाद विवादित भूमि पर वह प्रार्थना सभा का आयोजन करने लगे।
विज्ञापन


इसकी सूचना प्रशासन को दी गई, जिस पर मौके पर तहसीलदार सुंदर सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने वहां मौजूद लोगों को तितर-बितर कर कथित चर्च के पादरी प्रकाश शरद चंद्र को शांति भंग की आशंका के जुर्म में गिरफ्तार किया। तहसीलदार तोमर का कहना है कि चर्च को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया जा रहा था। इस कारण वहां पर निर्माण करा रहे प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। विवादित निर्माण को जल्द ही ध्वस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें