फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फायर झोंकने के आरोपी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

Sat, 18 Oct 2025 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बृहस्पतिवार देर रात पंजाबी कॉलोनी के पास स्थित देशी शराब की कैंटीन के संचालक पर फायर झोंकने के मामले में पुलिस ने कर्मचारी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पूछड़ी निवासी प्रताप सिंह नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पंजाबी कॉलोनी के पास स्थित देशी शराब की कैंटीन का संचालक है। बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे खताड़ी निवासी वसीम कैंटीन में शराब पीने आया। उसने वहां रखे कूड़ेदान पर लात मारी जिसका संचालक ने विरोध किया। आरोप लगाया कि वसीम उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद वह वापस आया और संचालक पर तमंचे से फायर झोंककर फरार हो गया। घटना में वह बाल-बाल बच गया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें