फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तैराकी स्पर्धा में नैनीताल बना सर्वत्र विजेता

Sat, 18 Oct 2025 02:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हल्द्वानी। राज्य स्तरीय विद्यालयी तैराकी प्रतियोगिता में 44 पदकों के साथ नैनीताल जिला सर्वत्र विजेता बना। जनपद के तैराकों ने 28 स्वर्ण, 13 रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ ट्राॅफी पर कब्जा किया। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में हुई स्पर्धा में हरिद्वार दूसरे स्थान पर रहा। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी के लगभग 250 खिलाड़ियों ने स्पर्धा में हिस्सा लिया। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ओखलकांडा ब्लॉक के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन कर सर्वाधिक 12 पदक जीते। वहां मनीष पवार, मनोज कुमार, प्रेम गरजोला, आरिफ मोहम्मद, प्रकाश चंद, प्रेम प्रकाश गरजोला आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें