यूओयू की असिस्टेंट प्रोफेसर मीनाक्षी राना को मिला यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड । विज्ञप्ति
हल्द्वानी। उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी देहरादून की ओर से आयोजित तीन दिवसीय उत्तराखंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी सम्मेलन देहरादून ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में संपन्न हुआ। सम्मेलन में 16 विषयों के करीब 500 शोधकर्ताओं ने अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए।
उत्तराखंड मुक्त विवि के भौतिक विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी राणा ने मटेरियल साइंस एंड नैनो टेक्नोलॉजी श्रेणी में अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। उन्हें इस श्रेणी में यंग साइंटिस्ट अवार्ड प्राप्त हुआ। यूओयू की ही भौतिक विज्ञान विभाग की शोध छात्रा श्रद्धा लखेड़ा ने भी अपने शोधपत्र का प्रस्तुतीकरण किया। उन्हें साइंस एंड सोसाइटी की श्रेणी में यंग साइंटिस्ट का अवार्ड दिया गया। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने इस उपलब्धि के लिए दोनों को बधाई दी है। (संवाद)