फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त ने अपनी जान को बताया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया के माध्यम से एसएसपी को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पत्र में उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है।
विज्ञापन

पत्र में सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान का कहना है कि उन्होंने दो दिन पहले हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बहुत बड़े अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया था। तब से उनकी जान पर खतरा बना हुआ है। उनका कहना है कि अभी भी कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। इस बारे में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि अभी उन्हें पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद जांच की जाएगी। यदि कोई धमकी का मामला प्रकाश में आता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें