फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव को लेकर डीजीपी ने मांगा फोर्स का आकलन

Tue, 02 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पुलिस अधीक्षकों को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को चुनाव के लिए फोर्स का आकलन शीघ्र भेजने और आवश्यक तैयारियां करने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन


डीजीपी एमए गणपति सोमवार शाम पुलिस अधिकारियों से नैनीताल में वीडियो कांफ्रेसिंग पर मुखातिब थे। उन्होंने डीआईजी अजय रावत और पुलिस अधीक्षकों से सवाल किया कि उनके क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के कितने बूथ होंगे। बूथों के हिसाब से कितनी फोर्स लगेगी। जिले में सांप्रदायिक दृष्टि से कितने संवेदनशील स्थल और मामले हैं।

 पुलिस अधिकारी संवेदनशील मुद्दों को पहले हल करने की तैयारी कर लें। पुलिस लाइन में किसी भी हालात से निबटने के लिए फोर्स कितनी है। कितनी टीयर गैस, रबर बुलेट मौजूद हैं। चुनाव में कितनी फोर्स चाहिए। इसका आकलन प्रत्येक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भेजेंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक जिले में चुनाव सेल शीघ्र खोला जाना चाहिए। पुलिस अधिकारी सांप्रदायिक हालातों से निपटने का मॉक ड्रिल कराएंगे। उन्होंने आपराधिक घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने के बारे में जिलेवार पूछताछ की। कांफ्रेंसिंग में एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें