फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवयात्रा के दौरान कार नहीं हटाने पर बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महिला अस्पताल के सामने शवयात्रा के दौरान कार नहीं हटाने पर रविवार की दोपहर बखेड़ा हो गया। कार चालक ने शवयात्रा में शािमल एक युवक को पीटा तो मौजूद लोगों ने कार सवार की पिटाई कर उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। अंतिम संस्कार के बाद लोग थाने में पहुंच गए और वहां कोतवाल से भिड़ गए। बाद में माफी मांगने पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति दिल्ली स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार को वह अपनी पत्नी, साले और मां के साथ काठगोदाम से बाजार की तरफ आ रहे थे। इस बीच गांधीनगर क्षेत्र के लोग एक शव का अंतिम संस्कार करने राजपुरा जा रहे थे। महिला अस्पताल के सामने अल्मोड़ा के व्यक्ति ने अपनी कार खड़ी की थी। कार नहीं हटाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप था कि कार मालिक ने शवयात्रा के आगे चल रहे एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया।
घटना से गुस्साए लोगों ने कार मालिक को पीट दिया और कार क्षतिग्रस्त कर दी। अंतिम संस्कार के बाद सफाई कर्मियों के नेता राम औतार राजौर, पार्षद रोहित कुमार, ललित वाल्मीकि सहित कई लोग थाने पहुंच गए। वे कार सवारों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। थाने में भीड़ देख कोतवाल हरेंद्र कुमार ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे धरना प्रदर्शन करने लगे। इस बीच कार मालिक की पत्नी ने लोगों से माफी मांगी। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें