फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 लाख कीमत की चार भालू की पित्ती के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
पिथौरागढ़ एसओजी, पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर एक व्यक्ति को चार भालू की - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी/ पिथौरागढ़। वन विभाग, एसओजी और नाचनी पुलिस की टीम ने करीब 65 लाख रुपये कीमत की भालुओं की चार पित्तियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बागेश्वर जनपद के कपकोट में शिक्षा मित्र है।
विज्ञापन

वन विभाग, एसओजी और नाचनी पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कक्कड़ सिंह बैंड से आगे बागेश्वर होकरा- सामा तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान ग्राम निकिला खलपाता, कपकोट (बागेश्वर) निवासी दुर्गा सिंह हरकोटिया की तलाशी लेने पर उससे भालुओं की चार पित्तियां बरामद हुईं।
रेंजर मुनस्यारी लवराज सिंह पांगती ने बताया कि धारा-2/9/39/49बी/50/51/57 वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने टीम को 25000 रुपये नकद इनाम की घोषणा की है। आरोपी पित्तियों को नेपाल के रास्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन्य जीव तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन विभाग की टीम लगातार उच्च हिमालयी क्षेत्रों में वनों में गश्त कर रही है। - कोको रोसे, डीएफओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें