हल्द्वानी में हो रही सेना भर्ती में शामिल होने आए युवकों ने स्टांप विक्रेताओं पर मनमानी का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा।
बुधवार को दर्जनों बेरोजगार शपथपत्र बनवाने तहसील पहुंचे। उन्होंने स्टांप विक्रेताओं पर मनमानी और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
इधर, तहसीलदार महेश लाल ने राजस्व निरीक्षक को स्टांप विक्रेताओं के बस्तों पर छापामारी के निर्देश दिए। जिसके बाद कई स्टांप विक्रेता मौका पाकर खिसक लिये।
प्रदर्शन करने वालों में किशन सुयाल, दानी कोरंगा, मनोज जोशी, सुनील भंडारी, कवींद्र कोरंगा, सुनील मेहरा, कमल पांडे, अमित कुमार, भूपाल सिंह रावत, शंकर नाथ, कृष्णा सुयाल, प्रकाश नाथ, सुंदर सिंह रावत, सूरज नाथ समेत कई बेरोजगार थे।