फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकारों की प्रस्तुतियों पर खूब बजी तालियां

Mon, 11 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
सांस्कृतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नूपुर कल्चर वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से स्व. वेद प्रकाश गुप्ता स्मृति पर आयोजित कार्यक्रम ‘वेदक’ के दूसरे दिन कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां प्रदान की। कत्थक, ओडिसी नृत्य ने समा बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विशिष्ट अतिथि विधायक बंशीधर भगत, प्रो. बीएस बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नटराज कला केंद्र के कलाकारों के स्वागत गीत से हुई।
विज्ञापन


इसके बाद वैशाली कला केंद्र दिल्ली से कलाकारों ने ओडिसी नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। स्मित तिवारी ने इस कला के बारे में जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय कत्थक कलाकार हेंमता ने जब प्रस्तुति दी तो लोग बस खो से गए। लय और भाव की दृष्टि से कार्यक्रम बेजोड़ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. बीएस बिष्ट ने की। नूपुर निर्देशिका मीनू अग्रवाल बिष्ट ने बताया कि वेदक कार्यक्रम के तहत कलाकारों को छात्रवृत्ति प्रदान करा है। मुख्य अतिथि व संरक्षिका आदेश अग्रवाल ने छात्रवृत्ति प्रदान की।

नृत्य, संगीत की प्रस्तुतियों में सीनियर वर्ग में रिचा साह, मोनिका जोशी, भाष्कर दत्त कापड़ी, गरिमा नेगी विजेता रही। जूनियर वर्ग में स्मृति चंद, वृतांत सोनी, सौरभ नगदली को चयनित किया गया है। लोकनृत्य प्रतियोगिता में जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर विजेता रहे। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता अनिल डब्बू, पूर्व पालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी, वंदना पंत, साकेत अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, देवेंद्र बिष्ट, तरुण बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें