फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दिल्ली के अलावा जालंधर और चंडीगढ़ रूट पर बढ़ी यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। होली खत्म हाेने के बाद प्रवासियों का महानगरों की ओर लौटने का सिलसिला जारी है। सोमवार को हल्द्वानी रोडवेज डिपो से दिल्ली, जालंधर और चंडीगढ़ रूट के यात्रियों की संख्या अधिक थी। होली के बाद 12 से 13 लाख रुपये की आय अर्जित करने वाले रोडवेज डिपो ने सोमवार को लक्ष्य पूर्ति करते हुए 18.47 लाख रुपये अर्जित किया।
विज्ञापन


होली के बाद के तीन दिनों में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम दिखी थी। हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो से 60 बसें दिल्ली गईं। यात्री कम होने के कारण हर दिन 12 से 13 लाख रुपये की ही आय हुई। सोमवार को यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ तो चंडीगढ़ के लिए तीन अतिरिक्त बस चलाई गईं। दिल्ली के लिए कुल 18 बस भेजी गईं जबकि जालंधर के लिए भी एक बस का संचालन किया गया।

-
काठगोदाम एजीएम ने देहरादून जाकर देखी अपनी जली बस
हल्द्वानी। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर रायवाला क्षेत्र के मोतीपुर फ्लाईओवर पर रविवार को हुए हादसे में काठगोदाम डिपो की भी बस जल गई। सोमवार को एजीएम काठगोदाम गणेश पंत ने हरिद्वार जाकर बस की स्थिति देखी। एजीएम ने कहा कि यह बस छह से सात लाख किलोमीटर चली थी। इसका रजिस्ट्रेशन 2020-2021 का है। बस के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें