कोटाबाग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विजेता बिष्ट को विज्ञान प्रयोगधर्मी महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. विजेता बिष्ट को विज्ञान शिक्षा को प्रकृति और पारंपरिक ज्ञान के समावेश से रोचक बनाने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया। वह राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कनकपुर कोटाबाग में कार्यरत हैं। उनके मार्गदर्शन में अब तक 12 छात्रों का चयन ‘इंस्पायर अवार्ड’ के लिए हो चुका है।