फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पार्क से फिर उठाए गए अनशनकारी 

Sat, 24 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामलीला कमेटी शीशमहल के खिलाफ बुद्ध पार्क में अनशन कर रहे दो लोगों को फिर सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने जबरन उठाया और बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि अन्य दो लोग अनशन पर बैठ गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने अनशनकारियों को शीघ्र ही विवाद सुलझाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


 शीशमहल रामलीला कमेटी के खिलाफ अनशन कर रहे गोपाल कार्की और अंकित तिवारी को सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार रात उठाया गया था लेकिन अस्पताल से लौटकर दोनों फिर बुद्ध पार्क में अनशन पर बैठ गए।

सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दोनों को दूसरी बार अनशन स्थल से उठाकर बेस अस्पताल में भर्ती कराया। अब मोहित पांडे और नीरज तिवारी अनशन पर बैठ गए हैं। अनशनकारी, कमेटी के तीन साल के आय व्यय का हिसाब और कमेटी के चुनाव की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शीशमहल रामलीला आंदोलन से जुड़े अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उसने   शनिवार की दोपहर शीशमहल टंकी पर जहर की शीशी  लेकर चढ़ने की योजना बनायी है। जिला प्रशासन को  चेतावनी दी है कि यदि उसकी मांगें नहीं मानी गई तो वह  टंकी के ऊपर जहर पीएगा और जान दे देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें