फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ला सल्ट महाविद्यालय का पहला छात्रसंघ चुनाव सम्पन्न 

Sat, 24 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पीएसबी राजकीय महाविद्यालय तल्ला सल्ट अल्मोड़ा के पहले छात्रसंघ चुनाव में हेम चंद्र कोटिया अध्यक्ष और रेनू शर्मा सचिव चुने गए। अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर कांटे का मुकाबला हुआ, जबकि संयुक्त सचिव, विवि प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को छात्रसंघ प्रभारी प्रवीन कुमार पांडे की देखरेख में सम्पन्न छात्रसंघ चुनाव मेें 109 विद्यार्थियों में से 88 विद्यार्थियों ने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर हेम चंद्र कोटिया ने प्रकाश चंद्र शर्मा को 2 वोटों से हराया।

कोटिया को 45 और शर्मा को 43 मत मिले। सचिव पद पर रेनू शर्मा ने पिंकी को 6 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद मेेेें बबिता ने किरन को मात्र एक वोट से हराया। बबिता को 44 और किरन को 43 मत मिले। जबकि एक ने मत नहीं दिया। 
विज्ञापन


छात्रा उपाध्यक्ष के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया। उपाध्यक्ष के लिए पूजा, विवि प्रतिनिधि के लिए प्रहलाद सिंह और संयुक्त सचिव के लिए विरेंद्र सिंह निर्विरोध र्निवाचित हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रचार्य डॉ. बीडी दानी ने शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें