फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिमागी बुखार से एक और मौत

Sun, 20 Sep 2015 01:54 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिमागी बुखार से शनिवार को भगवानपुर तल्ला निवासी आकाश (07 माह) की मौत हो गई। जबकि गंभीर स्थिति में दिमागी बुखार से पीड़ित गफूर बस्ती निवासी (07 वर्षीय) सिमरन को बेस अस्पताल से एसटीएच रेफर किया गया है।
विज्ञापन


झोलाछाप बंगाली डाक्टर के इलाज से सिमरन की स्थिति बिगड़ गई थी। दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। डेंगू के छह नए मरीज एसटीएच में भर्ती कराए गए हैं।

जबकि शनिवार को डेंगू का एक रोगी बेस अस्पताल में भी भर्ती हुआ है। एसटीएच में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 22 हो गई है।

दिमागी बुखार और डेंगू लगातार बेकाबू होता जा रहा है। भगवानपुर तल्ला हल्द्वानी निवासी आकाश को दिमागी बुखार होने पर नौ सितंबर को एसटीएच में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


आकाश की शनिवार सुबह मौत हो गई। एसटीएच में दिमागी बुखार के 12 मरीज भर्ती हैं। दूसरी ओर गफूर बस्ती निवासी सिमरन को पिछले चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज झोलाछाप से कराते रहे।

शनिवार को उसकी हालत अधिक बिगड़ गई। अर्द्ध बेहाशी की हालत में उसे बेस अस्पताल लाया गया। यहां से सिमरन को एसटीएच रेफर कर दिया गया। एसटीएच के एमएस डा. एके पांडेय ने बताया कि सिमरन स्थिति स्थिर है।
 
एसटीएच में आवास विकास निवासी (40 वर्षीय) दीपक, गंगोत्री विहार कालोनी रामनगर निवासी (21 वर्षीय) संजय, वार्ड नंबर 14 सफदर का बगीचा निवासी (18 वर्षीय) बाहर, लाइन नंबर 17 आजाद नगर निवासी (36 वर्षीय) इकबाल, चकलुवा कालाढूंगी निवासी (44 वर्षीय) हरेंद्र सिंह, डिमरी ब्लाक गोरापुर ऊधमसिंह नगर निवासी (08 माह) धर्मवीर को डेंगू होने पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 डेंगू के कुल 22 मरीज एसटीएच में भर्ती हैं। बेस अस्पताल में कठघरिया निवासी (22 वर्षीय) मुकेश को डेंगू होने पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें