फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लापरवाही पर फिर कार्रवाई, दो सिपाही किए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने हल्द्वानी कोतवाली और खन्स्यु थाने में तैनात एक-एक सिपाही को मंगलवार को निलंबित कर दिया। लगातार दूसरे दिन एसएसपी ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


कार्रवाई के मुताबिक खन्स्यु थाने के सिपाही हरीश चंद्र ने उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद ड्यूटी पर न जाकर जानबूझकर आदेशों की अनदेखी की। इसी प्रकार हल्द्वानी कोतवाली के सिपाही चंद्र प्रकाश जोशी ने ड्यूटी पर रहते हुए अस्पताल से प्राप्त सूचना मेमो पर आवश्यक कार्यवाही नहीं की और न ही उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसलिए दोनों को निलंबित किया गया। इससे पहले सोमवार को राजपुरा चौकी के प्रभारी नरेंद्र कुमार के साथ ही पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को भी एसएसपी ने सस्पेंड किया था। शनिवार को भी एक महिला दरोगा और एक सिपाही को निलंबित किया गया था। लगातार इस कार्रवाई से अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों में हड़कंप है। एसएसपी का कहना है कि किसी भी प्रकार की ढिलाई, लापरवाही अथवा गैर-जिम्मेदाराना रवैये को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें