हल्द्वानी कोतवाली में पुलिस की गिरफ्त में 15 हजार की लूट का आरोपी। अमर उजाला
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने व्यवसायी को लूटने के एक और आरोपी बनभूलपुरा निवासी दानिश उर्फ फईम को फायर स्टेशन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूट के चार हजार रुपये और पैन कार्ड बरामद किया है। पुलिस को एक और बदमाश फैजान की तलाश है।
चार बदमाशों ने 11 अगस्त की शाम मंडी बाईपास पर आईटीआई गेट गौजाजाली बिचली निवासी वारदाना व्यवसायी शिवांश केसरवानी को पीटकर 15 हजार 300 रुपये लूट लिए थे।
घटना के बाद पुलिस ने दो बदमाशों आमिर और शाहरुख को गिरफ्तार कर लूट के आठ हजार रुपये को बरामद कर लिया था। पुलिस ने 12 अगस्त को दानिश को गिरफ्तार कर लिया।