फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में बस और ट्रक में टक्कर

विज्ञापन
रामनगर हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर मार्ग पर रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। 108 ने मौके पर ही यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद यात्री दूसरी बस से देहरादून को रवाना हो गए। वहीं चालक एवं परिचालक को हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे हल्द्वानी डिपो की बस (यूके-07पीए-2168) यात्रियों को लेकर देहरादून के लिए निकली थीं। रामनगर ग्राम चिल्किया के पास राइस मिल का चालक ट्रक को बैक कर रहा था, इसी दौरान सामने से आई बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सूचना पाकर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
टक्कर लगने से बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। अलबत्ता किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। 108 के चिकित्सा कर्मियों ने घटनास्थल पर ही बस के यात्रियों का उपचार किया। वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम हर गिरी और कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल जाना। इसके बाद एसडीएम ने दूसरी बस मंगवाकर यात्रियों को देहरादून के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि देहरादून निवासी निधि बिष्ट, हल्द्वानी चकलुवा निवासी सीमा कौर, बैलपड़ाव निवासी दर्शना कौर, धुमाकोट निवासी महेंद्र सिंह सहित 15 यात्री घायल हुए थे। बस के घायल चालक भानु प्रताप और परिचालक रजनीश को हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें