नैनीताल। मल्लीताल निवासी गौरव कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह अक्सर महिलाओं की वेशभूषा धारण कर बाजार में घूमता रहता है। मंगलवार रात अज्ञात युवकों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। गौरव उर्फ गौरी ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कहा है कि मंगलवार रात वह बाजार से घर को जा रहा था। मल्लीताल क्षेत्र में देर रात कुछ युवकों ने उसे पकड़कर पीट दिया जिससे उसके चेहरे व आंखों के नीचे गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने पहुंचकर उसकी जान बचाई। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।