हल्द्वानी। एमबीपीजी काॅलेज के पीजी पाठ्यक्रम में कुल 1098 प्रवेश हुए। इसमें 75 प्रतिशत बेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन
एमबीपीजी काॅलेज में इस समय स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश का कार्य चल रहा है। पीजी के विभिन्न वर्ग में अब तक 1098 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इसमें से छात्रों की संख्या 274 है जबकि 824 छात्राएं हैं। प्रवेश प्रभारी डॉ. नवल लोहनी ने बताया कि पीजी में अभी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
यूजी में 111 नए प्रवेश
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में यूजी में 111 नए प्रवेश हुए। बीए प्रथम सेमेस्टर में 71, बी कॉम में 31, बीएससी मैथ में तीन तथा बीएससी बॉयो में 6 नए प्रवेश हुए। अब तक कुल 4973 दाखिले हुए हैं।