फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जू से भवाली जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग जल्द मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल जू से भवाली को जाने वाले कच्चे मार्ग का कार्य पूरा हो गया है। लोनिवि ने 56 लाख की लागत से मार्ग पर सुरक्षा दीवारें लगाने का कार्य किया है। अब सड़क पर रेलिंग और सीसी डालने का कार्य किया जाएगा। जल्द ही जू से भवाली जाने के लिए लोगों को एक नया और सुरक्षित मार्ग मिल जाएगा।
विज्ञापन


नैनीताल जू से भवाली रोड के लिए पूर्व से ही पैदल रास्ता है। यहां से लोग पैदल भवाली के लिए आवाजाही करते है। अब इसे वाहनों के लिए वन वे के रूप में विकसित किया जा रहा है। बीते महीने सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य लोनिवि ने शुरू किया जो पूरा हो गया है। इससे अब मार्ग पूर्व से ज्यादा सुरक्षित हो गया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि लगभग 56 लाख की लागत से डेढ़ किलोमीटर सड़क को कच्चे मार्ग के रूप में तैयार किया गया है। मार्ग पर रेलिंग और आरसीसी का कार्य किया जाएगा। इससे भविष्य में भीड़भाड़ के दौरान लोग वन वे रूट से वाहनों से आवाजाही कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें