फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आमे कि डाई मा घुघुती ना बासा...

Tue, 11 Nov 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी में आयोजित शरदोत्सव मेले में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामलीला मैदान में सोमवार से पांच दिवसीय 25वें शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दायित्वधारी शंकर कोरंगा और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मानव विकास सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली झांकियां, विकास प्रदर्शनी और बॉलीवुड नाइट हुई। नृत्य प्रतियोगिता में धमाल मचाने के साथ कलाकारों ने एकल और सामूहिक गीतों की प्रस्तुति दी। दिव्यांशी गोसाई ने घुघुती ना बासा, आमे कि डाई मा घुघुती ना बासा... गीत की प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरीं। जय हो बाला गोरिया देवता पर आधारित लोक नृत्य ने सबका मनमोह लिया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश पलड़िया, गिरीश बर्गली, मोहन बुग्याल, गणेश पोखरिया, ज्योति अधिकारी, पूनम चंद्र, साक्षी बेलवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें