फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोसी बैराज के जाम में 20 मिनट तक फंसी रही एंबुलेंस

Mon, 24 Nov 2025 01:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो 23 नवंबर 03- कोसी बैराज के पास एंबुलेंस का रास्ता रोकती बस।
विज्ञापन
रामनगर। कोसी बैराज पर एक बस चालक की ओर से एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने का मामला सामने आया है। बैलगढ़ की ओर से मरीज को लेकर आ रही एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस का एक बाहरी राज्य की बस ने 15 से 20 मिनट तक रास्ता रोक दिया। इससे कोसी बैराज पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर बैलगढ़ की ओर से एक निजी अस्पताल की एक एंबुलेंस लखनपुर की ओर जा रही थी। एंबुलेंस कोसी बैराज पर पहुंची तो एक-एक कर लोगों ने रास्ता दिया। एंबुलेंस जैसे ही कोसी बैराज के लखनपुर चुंगी को जाने वाले रास्ते पर पहुंची, तभी एक बस चालक की लापरवाही से एंबुलेंस रुक गई। बस अधिक लंबी होने के चलते पुल पर फंस गई। इसके चलते एंबुलेंस को करीब 15 से 20 मिनट तक बस के निकलने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद मरीज के तीमारदार भी परेशान नजर आए। बस चालक की लापरवाही के चलते कोसी बैराज के तीनों रास्तों पर जाम लग गया। रामनगर सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि कोसी बैराज पर एंबुलेंस का रास्ता रोकने के मामले की जानकारी ली जा रही है।

मूकदर्शक बनी रही पुलिस
कोसी बैराज पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौकी स्थापित की गई है। रविवार दोपहर जब एंबुलेंस रुकी तो पुलिस मूकदर्शक बन बस चालक को देखती रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लापरवाही के लिए चालक को टोकने की जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन



खैरना में वाहनों के दबाव के चलते लगा जाम

गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में रविवार को वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते एनएच में सुबह से शाम तक रुक-रुककर जाम लगता रहा। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही के चलते भी जाम की समस्या रही। वहीं सड़क किनारे वाहनों को खड़े करने से खैरना और गरमपानी के व्यापारी और स्थानीय लोगों के साथ पैदल राहगीर भी परेशान रहे। शाम छह बजे बाद सड़क यातायात सामान्य हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें