फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सलाहग शुरू होने के बाद सब्जियों के दाम में इजाफा

Mon, 24 Nov 2025 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
नैनीताल। शादियों के सीजन के दौरान सब्जियों के दाम में उछाल आ गया है। 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो मिलने वाला टमाटर 100 रुपये तक पहुंच गया है। मटर के दाम 160 रुपये किलो चल रहे हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब ज्यादा ढीली हो रही है।
विज्ञापन


15 नवंबर के बाद सहालग शुरू होने से नैनीताल में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। अधिकतर सब्जियों का जायका बढ़ाने वाले टमाटर ज्यादा भाव खा रहा है। नवंबर शुरुआत में 40 रुपये किलो बिक रहा टमाटर 100 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया है। अन्य सब्जियों के दामों में भी इजाफा हो गया है। इससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मंडियों का औचक निरीक्षण करने और दरों को सार्वजनिक करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सब्जियों के दाम मल्लीताल में कम और तल्लीताल में अधिक रहते हैं।
विज्ञापन




सब्जियों की दरें (रुपये प्रति किलो)

टमाटर 100 रुपये

मटर 160 रुपये

आलू 30 रुपये

प्याज 35 रुपये

बंदगोभी 50 रुपये

फूलगोभी 50 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें