फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी, हल्द्वानी की छात्राओं की टीकाकरण में बढ़चढ़कर रही सहभागिता

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण को लेकर अभियान चला रहा है, इस अभियान में सरकारी स्कूल भी बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे हैं। इसमें एक विद्यालय जीजीआईसी हल्द्वानी भी है। इसके एनएसएस के स्वयंसेवी और इको क्लब के सदस्य जागरूकता अभियान चला रहे हैं। 15 से 17 साल आयु वर्ग की छात्राओं के सभी को पहली डोज और कई छात्राओं को दूसरी डोज भी लग चुकी है।
विज्ञापन

जीजीआईसी, हल्द्वानी में 15 से 17 साल आयु वर्ग की 750 छात्राएं हैं। कोविड टीकाकरण अभियान में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर सहभागिता की। अब 12 से 14 साल आयु वर्ग के छात्राओं के लिए टीका लगाने का अभियान शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। कॉलेज में इस आयु वर्ग में 185 छात्राएं हैं। कालेज प्रबंधन के अनुसार इस आयु वर्ग की छात्राओं को टीका लगाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद कोरोना से सुरक्षित महसूस कर रही हूं। पीएम मोदी के प्रयासों से बच्चों को भी कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है, जिससे उनमें भी कोरोना का डर कम हुआ है। सभी को वैक्सीनेशन अभियान में भागेदारी करनी चाहिए। - तनूजा कार्की, छात्रा, कक्षा 9
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद काफी खुश हूं। वैक्सीन लगने से काफी फायदा है। सभी को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए। साथ ही कोरोना से बचने के लिए सभी को सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। - पायल, छात्रा कक्षा 9
कोरोना वैक्सीन बच्चों के लिए भी काफी जरूरी है। बच्चे शारीरिक रूप से नाजुक होते हैं, जिस कारण उनमें संक्रमण का खतरा अधिक होता है। स्कूलों में कैंप लगने से बच्चे जागरूक हुए हैं। टीकाकरण अभियान में सभी को आगे आना चाहिए। - प्राची सिंह, छात्रा, कक्षा 9
कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाना जरूरी है। कोरोना वैक्सीनेशन के बाद ही सेहत को सुरक्षित रखा जा सकता है और कोरोना के भय से मुक्ति पाई जा सकती है। सभी को टीका लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। अनिका पाल, छात्रा, कक्षा 9
कालेज प्रबंधन का कोट
टीकाकरण को लेकर प्रतिदिन एनएसएस और इको क्लब ने स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। टीका लगवाने वाले बच्चे काफी उत्साहित है। जिन्हें वैक्सीन नहीं लगा है वह टीकाकरण को लेकर उत्सुक हैं। - देवकी आर्या, जीआईसी, हल्द्वानी प्रधानाचार्य
टीकाकरण को लेकर सभी छात्राओं को बताया गया कि वे किस तरह कोरोना महामारी से बचाव कर सकते हैं। कोरोना महामारी को लेकर जब बच्चे सजग होंगे तब जाकर ही वे अपने परिवार और आस पड़ोस के लोगों को सचेत कर पाएंगे। - बिंदु शाह, एनएसएस प्रभारी, जीआईसी हल्द्वानी
स्वास्थ्य विभाग का कोट
शिक्षा विभाग की ओर से काफी सहयोग मिल रहा है। टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम कालेज में जाकर बच्चों को टीका लगा रही है। टीका लगाने के संबंध में स्कूल प्रबंधन स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सकते हैं। - डॉ. रश्मि पंत, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें