फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में अलर्ट, आतंकी उमर का कनेक्शन तलाश रहा खुफिया तंत्र

Sun, 23 Nov 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दिल्ली बम धमाकों के मास्टर माइंड डॉ.उमर के उत्तराखंड कनेक्शन ने मैदानी चारों जिलों के खुफिया तंत्र के कान खड़े कर दिए हैं। एसटीएफ के देहरादून और रुड़की में डेरा डलने के बाद ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले को हाईअलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के अनुसार डॉ.उमर के मैसेज में ‘उत्तराखंड मीटिंग के लिए सेफ है...’ चैटिंग सामने आने के बाद पुलिस उमर के संभावित कांटेक्ट की तलाश में जुट गई है। हेड क्वार्टर के निर्देश पर शनिवार को आनन फानन में नैनीताल जिले में प्रवेश के 13 प्वाइंट पर 12-12 पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद वाहनों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन




जनपद में भी खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो चुकी हैं। अब तक कोई उमर का सीधा कनेक्शन तो नैनीताल से नहीं मिला है लेकिन पुलिस हर वह जानकारी एकत्रित कर रही है जिस पर उसे शक है। आतंकी के मोबाइल चैट में कई बार उत्तराखंड आने की जानकारी मिली तो है लेकिन जगह का खुलासा नहीं है। हालांकि खुफिया विभाग मुख्य आरोपी और आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी के अलावा पकड़े गए आमिर राशिद, डॉ. मुजम्मिल, डॉ. आदिल, डॉ. शाहीन के नेटवर्क को खंगाल रही है। यदि इनका नैनीताल कनेक्शन मिलता है तो पुलिस उसी हिसाब से कार्रवाई करेगी। बता दें कि डॉ उमर की कॉले डिटेल में देहरादून के एक डॉक्टर और पिथौरागढ़ की एक महिला का नाम सामने आया था। दोनों ने डॉ.उमर से संपर्क किया था।



यहां की गई चेकिंग

चेकिंग टीम में एक एसओ या एचएसओ के साथ दो एसआई और कांस्टेबल होंगे। मौके पर पुलिस की दो से तीन गाड़ियां भी रहेंगी। ये टीमें रुद्रपुर की सीमा पर टांडा में, आम्रपाली, किच्छा से आने वाले रास्ते पर सुभाष नगर बैरियर, चोरगलिया थाना गेट बैरियर, काशीपुर से आने वाले वाहनों के लिए हल्दुआ, अल्मोड़ा से आने वाले वाहन के लिए खानपुर चुंगी और गड़प्पू, बाजपुर सहित कुल 13 स्पॉट पर चेकिंग कर रही हैं।
विज्ञापन






पुलिस हेडक्वार्टर से आदेश मिला था। इसके बाद चेकिंग के लिए जनपद सीमा के 13 प्वाइंट पर 12 जवानों की तैनाती की गई है। यह टीम निर्देश मिलते ही निर्धारित समय पर चेकिंग शुरू कर देगी।
विज्ञापन


डॉ. मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें