फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह घंटे बाद खुला अल्मोड़ा हाईवे

विज्ञापन
भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर सड़क बंद होने से जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में नावली के पास मंगलवार रात मलबा आने से यातायात बंद हो गया था, जिसके चलते वाहन चालकों और यात्रियों को 14 घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। बुधवार सुबह 10:30 बजे सड़क खुलने से जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को राहत मिली।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार रात नावली में सड़क बंद होने से पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और हल्द्वानी की ओर से जाने वाले वाहन जाम में फंस गए थे। वहीं झूला पुल गरमपानी के पास पहाड़ी के कटान के चलते एक तरफा वाहन निकलने से दोपाखी से लेकर गरमपानी बाजार तक पूरे दिन वाहन रेंगते नजर आए। पुलिस ने दिनभर हल्द्वानी और खैरना की ओर आने जाने वाले वाहनों को बारी बारी से छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें