फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग के आरोप, अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज

Sun, 11 Oct 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग की शिकायत सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर निवासी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता और गाली-गलौज करने के साथ उन्हें बॉस कहकर संबोधित करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एंटी रैगिंग कमेटी को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छात्र ने पांच अक्तूबर को कॉलेज में दाखिला लिया था। छात्र की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक, उसी दिन सीनियर छात्रों ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ अभद्रता की। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें बॉस कहकर बुलाने का दबाव बनाया। इससे आहत छात्र छह अक्तूबर की सुबह ही कॉलेज छोड़कर चला गया। छात्र के साथ उसके माता-पिता भी आए थे।
छात्र प्रथम सेमेस्टर में दाखिला लेने के लिए पांच अक्तूबर को आया था और छह अक्तूबर की सुबह कॉलेज छोड़कर चला गया। छात्र ने अपने शिकायती पत्र में सीनियर छात्रों पर रैगिंग करने का आरोप लगाया है। प्रबंधन ने छात्र और अन्य विद्यार्थियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। छात्र की कॉलेज में रुकने की इच्छा नहीं होने पर उसके माता-पिता से उसे कुछ दिन घर ले जाने के लिए कहा गया है। मामले की सूचना एंटी रैगिंग कमेटी को दे दी गई है। शिकायत की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. शबिस्ता नाज, प्राचार्या
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें