फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मानसून से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शुक्रवार को मानसून पूर्व तैयारी की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी मानसून से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष और डीएम ने सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी मुख्य एवं ग्रामीण सड़कों की नालियों, की सफाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम को राज्य मार्ग व तहसीलदारों को प्रमुख जिला मार्गों का निरीक्षण कर नाली, कलमठ सफाई कार्य का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
पूर्व से चिह्नित संवेदनशील सभी स्थानों पर दस जून तक जेसीबी, पोकलैंड, लोडर मशीन ऑपरेटरों के साथ तैनात कर दी जाए। सभी मशीनों की जीपीएस मैपिंग भी करा ली जाए। मशीन ऑपरेटरों के संपर्क व मोबाइल नंबर विभिन्न स्थानों पर डिस्प्ले कराए जाएं। ट्रीटमेंट के लंबित कार्य समय से पूरे कर लिए जाएं। डीएम ने कहा कि सड़क बंद होने पर सड़क में फंसे यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएं। चोरगलिया, चुकम या हैड़ाखान मार्ग से जुड़े दूरस्थ क्षेत्र में खाद्य आपूर्ति की विशेष व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी स्कूल भवनों की टपकने वाली छतों को दुरुस्त करा लें। हल्द्वानी नगर आयुक्त को वर्तमान में नगर में चलाए जा रहे नालों की सफाई के कार्य को दस दिन के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी दवाओं का स्टॉक समेत अन्य तैयारी रखें। बैठक में विभिन्न अधिकारी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें