फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता

Sat, 02 Jan 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू रामनगर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच खेले गये। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्क वार्डन शिवराज चंद ने किया। पहला मैच हल्द्वानी और स्पोर्ट्स क्लब देहरादून के मध्य हुआ।
विज्ञापन


हल्द्वानी की ओर से मध्यांतर के तीसरे मिनट में मनीष तथा अतिरिक्त समय में पारस ने गोल किया। देहरादून की ओर से एकमात्र गोल शुभम ने दूसरे मध्यांतर के 24वें मिनट में किया। इस कारण हल्द्वानी ने 2-1 से मैच जीत लिया।

दूसरे मैच में सहारनपुर ने कुंडेश्वरी को 3-2 से पराजित कर मैच अपने नाम किया। इस मैच में सहारनपुर की ओर से 22वें मिनट में सचिन, 25वें मिनट में योगेश, 33वें मिनट में जयदीप ने गोल दागे। कुंडेश्वरी की ओर से 11वें तथा दूसरे मध्यांतर के 24वें मिनट में कपिल ने एक गोल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक मोहम्मद इसरार रहे। इस दौरान आयकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अखिलेश श्रीवास्तव, कृष्णानंद पपनै, अजीज खान, डीसी हर्बोला, मोहम्मद शाहिद, पिंटू, समीर, संजीव कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें