फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर सैलानियों से गुलजार रहा नैनीताल

Sat, 02 Jan 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन सरोवर नगरी नैनीताल में हर्ष व उल्लास का वातावरण बना रहा। देशी-विदेशी सैलानियों से पहले दिन सरोवर नगरी गुलजार रही। सैलानियों ने नैनीझील में नौका विहार के साथ ही दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं सैलानियों की भक्तिभावना का अंदाज इस बात से लग रहा था कि सुबह से लेकर दोपहर तक मां नयना देवी मंदिर में मां के दर्शन के लिए भक्तजनों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

दूसरी ओर नगर में पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से दिनभर माल रोड समेत सभी मोटर मार्गों में जाम लगा रहा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस को भी खूब पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को नैना देवी मंदिर के साथ ही पाषाण देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी, शिव मंदिर, मां वैष्णों देवी मंदिर आदि धार्मिक स्थलों में भी दिनभर भक्तजनों की भीड़ लगी रही। लोगों ने पूजा अर्चना की तथा एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी।

नए साल के पहले दिन नगर के प्रसिद्व दर्शनीय स्थल चिड़ियाघर में सबसे अधिक सैलानी वन्य प्राणियों के दीदार को पहुंचे। जू की निदेशक डा.तेजस्वनी अरविंद पाटिल के मुताबिक जू में 2600 सैलानियों ने भ्रमण किया जबकि बीते वर्ष जनवरी माह के पहले दिन 1525 सैलानी पहुंचे थे। दूसरी ओर केव गार्डन में 1650 तथा रज्जू मार्ग से 820 सैलानी स्नोव्यू पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें