फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result 2024: हल्द्वानी के अक्षत का कमाल, नीट में किया ऑल इंडिया टॉप...पाए 99.99 प्रतिशत अंक

Tue, 04 Jun 2024 09:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

NEET Result 2024: करायल चतुरसिंह निवासी अक्षत पंगरिया ने नीट यूजी परीक्षा-2024 में ऑल इंडिया स्तर पर पहली रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम देश भर में रोशन किया है। अक्षत ने पहले प्रयास में नीट की परीक्षा 99.99 परसेंटाइल से पास कर यह उपलब्धि पाई है। 
विज्ञापन
अक्षत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

करायल चतुरसिंह निवासी अक्षत पंगरिया ने नीट यूजी परीक्षा-2024 में ऑल इंडिया स्तर पर पहली रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम देश भर में रोशन किया है। अक्षत ने पहले प्रयास में नीट की परीक्षा 99.99 परसेंटाइल से पास कर यह उपलब्धि पाई है। उनकी इस कामयाबी से परिजनों में खुशी की लहर है।

अक्षत ने आर्यमान विक्रम बिडला स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा 97 प्रतिशत और भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल, रुद्रपुर से इंटर की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों से पास की थी। 11 वीं की पढ़ाई के साथ ही अक्षत ने नीट की तैयारी के लिए कोचिंग लेना शुरू कर दिया था। अक्षत को डॉक्टर बनने की प्रेरणा अपने पिता से मिली। अक्षत के पिता गोविंद बल्लभ पंगरिया सीएचसी किच्छा में चिकित्सक हैं और मां सोनू पंगरिया कुशल गृहिणी हैं। अक्षत की बड़ी बहन आकांक्षा पीएचडी की तैयारी कर रही हैं। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Elections: उत्तराखंड में मिली जीत...तो जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ता, एक साथ मनाई होली-दीपावली; देखें तस्वीरे
विज्ञापन


प्रयास करते रहें, अपनी गलतियां ढूंढें और सुधार करें : अक्षत
अक्षत का कहना है कि नीट पास करने के लिए रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई की। अपने कोचिंग संस्थान की किताबें पढ़ने के साथ ही एनसीईआरटी की पुस्तकों से भी तैयारी की। उन्होंने बताया कि वो मोबाइल का इस्तेमाल कम करते हैं और युवाओं को भी संदेश देना चाहते हैं कि पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करें। उनका कहना है कि तैयारी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करें। नियमित टेस्ट देते रहें, अपना विश्लेषण करें, अपनी गलतियों को ढूंढें और उनमें सुधार करें। यही उनकी सफलता का मूलमंत्र है। अक्षत संगीत सुनने के भी शौकीन हैं। अक्षत ने कहा कि डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना उनके जीवन का लक्ष्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें