फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन करेगी आइसा

Mon, 02 Nov 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। छात्र संगठन आइसा की रविवार को हुई बैठक में रामनगर पुलिस द्वारा बीती 31 अक्टूबर को आइसा के रामनगर अध्यक्ष सुमित कुमार की गिरफ्तारी की कड़ी शब्दों में निंदा कर तत्काल रिहाई की मांग की गई। वक्ताओं ने श्रीनगर गढ़वाल में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर मुख्यमंत्री से सवाल करने वाले आइसा नेताओं और छात्रसंघ पदाधिकारियों को हिरासत में लिए जाने को लोकतंत्र पर हमला बताया। आइसा नेत्री शिखा पाल ने आरोप लगाया कि सरकार अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को बेघर कर रही है जबकि कई मामले वनाधिकार समिति और उच्च न्यायालय में लंबित हैं।
विज्ञापन

बैठक में सात सदस्यीय आइसा लालकुआं नगर संयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें शिखा पाल, आंचल बैठा, तनुजा मिश्रा, संजना यादव, तारा, मोनिका और धीरज कुमार को शामिल किया गया। शिखा पाल और आंचल बैठा को संयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें