फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंधड़ के बाद गौलापार के गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में अंधड़ से टूटी बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में यूपीसीएल को 19 घंटे लग गए। गौलापार के गांव रात भर अंधेरे में डूबे रहे। इस कारण 20 हजार से अधिक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार शाम अंधड़ से गौलापार के रामबाग, बागजाला, पूर्वी खेड़ा, जगतपुर, लछमपुर समेत कई स्थानों पर 33 केवी, एचटी व एलटी लाइनें टूट गई थीं। इससे चार ट्रांसफार्मर भी खराब हो गए थे। यूपीसीएल के अधिकारी व कर्मचारी देर रात तक लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे, लेकिन अधिकांश इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। टीपीनगर से गौलापार को जोड़ने वाली लाइन पर भी पेड़ गिर गया था। गौलापार के गांवों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बिजली आपूर्ति नहीं की जा सकी। इस कारण वहां के लोगों की रात अंधेरे में ही कटी।

दो बिजलीघरों के केबल बॉक्स फटे, घंटों बिजली गुल
हल्द्वानी। बीती रात बिजली संकट झेलने के बाद बृहस्पतिवार को भी करीब पांच हजार उपभोक्ताओं की परेशानी का सामना करना पड़ा। काठगोदाम व धौलाखेड़ा के 132 केवी सब स्टेशन में केबल बॉक्स फटने से बिजली गुल हो गई। यूपीसीएल के ग्रामीण डिवीजन के ईई बेगराज सिंह ने बताया कि काठगोदाम में पूर्वाह्न 11 बजे इनकमर का केबल बॉक्स फट गया। इससे पॉलीशीट, दमुवाढूंगा, हाइडिल गेट के चार हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। अपराह्न चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। वहीं धौलाखेड़ा में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। यहां एक हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। ईई ने बताया कि क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों को ठीक कर लिया गया है। बिठौरिया में बीती रात 12 बजे बिजली बहाल की जा सकी।
विज्ञापन


लाइट न आने से पेयजल आपूर्ति भी हुई प्रभावित
हल्द्वानी। बिजली आपूर्ति बाधित होने से शहर में कई मोहल्ले व कालोनियों में पेयजल का भी संकट हुआ। शहर के पॉलीशीट, बिठौरिया, काठगोदाम समेत कई क्षेत्रों में ओवरहेड टैंक समय से न भरने के कारण समय से जलापूर्ति नहीं हो पाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें