फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी, मामला छुपाने को माता-पिता ने कर दिया निकाह

Sun, 02 Nov 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

एक युवक का किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच संबंध बने तो किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि किशोरी के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने युवक से उसका निकाह करा दिया।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले को छिपाने के लिए माता-पिता ने किशोरी का निकाह भी करा दिया। खुलासा तब हुआ कि जब युवक की मां ने पुलिस से नाबालिग का निकाह कराने की शिकायत की।

विज्ञापन


इस मामले में आरोपी के खिलाफ पाॅक्सो और किशोरी के माता-पिता के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के 20 वर्षीय युवक का यहीं की 16 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच संबंध बने तो किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि किशोरी के परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने युवक से उसका निकाह करा दिया।

Nainital News: कैंची धाम से लौट रहा पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत
विज्ञापन


इसके बाद युवक की मां ने बीती 12 जून को पुलिस को तहरीर सौंप कर किशोरी के मां-बाप पर नाबालिग का निकाह कराने का आरोप लगाया। इसकी विवेचना दरोगा हेमंत प्रसाद को सौंपी गई। जांच में किशोरी की उम्र 16 वर्ष नौ माह निकली।
विज्ञापन


चार माह की गर्भवती भी पाई गई। इसमें वादी एएसआई हेमंत की तहरीर पर बीती 31 अक्तूबर को पुलिस ने किशोरी के मां-बाप के खिलाफ बाल विवाह का मुकदमा दर्ज किया है। दुष्कर्म के आरोपी पर पाॅक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें