फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आचार संहिता खत्म होने के बाद यूपीसीएल के अटके काम होंगे शुरू

Sat, 02 Aug 2025 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आचार संहिता के चलते यूपीसीएल के लटके पड़े कामों को गति मिल सकेगी। विद्युत वितरण ग्रामीण डिविजन को आईटीआई परिसर में नए बिजलीघर का निर्माण करना है। कॉरपोरेशन ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम भी शुरू कर दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में वहां नापजोख कर चहारदीवारी बनाने की तैयारी की गई। करीब छह माह से अधिक समय बीत गया है। 20 करोड़ की लागत से बनने वाले बिजलीघर का काम कब पूरा होगा, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के कमलुवागांजा और टीपीनगर बिजलीघर से 55 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। बड़ी आबादी क्षेत्र में फॉल्ट और लो-वेल्टेज की समस्या खड़ी होने पर बिजलीघरों के अधिक दूरी वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके विकल्प के लिए धान मिल रोड डहरिया के आईटीआई परिसर में 33 केवी/11 केवी बिजलीघर बनाया जाना है ताकि 10 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। 508 वर्गमीटर जमीन पर बनने वाले बिजलीघर को लेकर पिछले दिनों आईटीआई की ओर से विरोध दर्ज कराया गया था। तब से यह मामला लटका पड़ा है। लो-वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए जज फार्म क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगाया जाना है। यहां भी सात महीने से बिजली का पोल सड़क पर ही पड़ा है।

बिजलीघर की समस्या से प्रशासन को अवगत कराया है। जल्द ही इस संबंध में बैठक होगी। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्र में बिजली लाइन व पोल संबंधी कार्याें को कराया जाएगा। - बेगराज सिंह, अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें