फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज की मेस में रात नौ बजे बाद नहीं मिलेगा खाना

Sat, 28 Mar 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में आपस में मारपीट करने वाले छात्र गुटों और डाक्टरों के साथ अभद्रता करने वाले छात्रों समेत अन्य के लिए नाश्ते से डिनर तक का समय तय हो गया है। रात्रि नौ बजे बाद मेस में अब खाना नहीं मिलेगा। अभद्रता और मारपीट करने वाले 11 छात्रों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज में सोमवार दोपहर किसी बात को लेकर हास्टल में रहने वाले छात्रों के दो गुटों में मारपीट हुई। सूचना पर मेडिकल चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी और वरिष्ठ डाक्टर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि समझाने बुझाने गए वरिष्ठ डाक्टरों से भी छात्रों ने अभद्रता की थी। प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित बताया कि छात्रों के नाश्ते से लेकर डिनर तक का समय तय कर दिया गया है। सुबह आठ बजे के बाद नाश्ता नहीं मिलेगा और रात्रि नौ बजे के बाद मेस में खाना नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि छात्र नशे में धुत होकर रात्रि 12 बजे तक मेस में आते हैं और उत्पात मचाते हैं।

उन्होंने बताया कि मारपीट एवं अभद्रता करने वाले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के पांच और द्वितीय वर्ष के छह छात्र चिन्हित किए गए हैं। डा. पुरोहित ने बताया कि छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर दोषी छात्रों को माफ करने की मांग रखी थी, मगर उन्हें बैरंग लौटा दिया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार या मंगलवार तक उक्त छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें