फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए विषयों की मान्यता, विस्तारण व नवीन संबद्धता के लिए 15 तक करें आवेदन

विज्ञापन
Affiliation of Kumaun University
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ऑनलाइन माध्यम से नए विषयों की मान्यता, संबद्धता विस्तारण और नवीन संबद्धता के लिए आवेदन ले रहा है। विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी तय की है। अभी तक आठ संस्थानों के आवेदन विवि को प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि से सौ के करीब सरकारी एवं निजी कॉलेज संबद्ध हैं, संबद्ध संस्थानों को पिछले सत्र तक संबद्धता के आवेदन करने के लिए विवि के चक्कर काटने पड़ते थे। इस समस्या के समाधान के लिए कुलपति प्रो. एनके जोशी ने पिछले सत्र में नवनिर्मित ईआरपी सॉफ्टवेयर सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन संबद्धता पोर्टल शुरू करने का फैसला लिया था। वेब पोर्टल के माध्यम से ही कालेजों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। स्थलीय निरीक्षण के अलावा सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से ही संपन्न हुई थी।
कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि वर्तमान तक आठ संस्थानों ने ऑनलाइन आवेदन किए है। कहा संबद्धता पोर्टल के माध्यम से कॉलेज की संबद्धता के लिए आवेदक कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कहा आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना जरूरी है। जिसके बाद विवि नियमानुसार कॉलेज को संबद्धता प्रदान करेगा। कहा आवेदक कुविवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in के माध्यम से 15 जनवरी तक आवेदन कर सकते है, जिसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें