फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एमबीपीजी में आज से 3141 सीटों पर फिर होंगे प्रवेश

Tue, 29 Jul 2025 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों के पास अब 31 जुलाई तक पंजीकरण का मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में आज से फिर प्रवेश होंगे। सोमवार को पंचायत चुनाव के कारण कॉलेज के बंद होने के कारण दाखिले नहीं हुए। मंगलवार से शेष 3141 सीटों पर फिर से एडमिशन शुरू होंगे।
कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर कला, विज्ञान, वाणिज्य संकाय में 6135 सीटें निर्धारित हैं। इसके सापेक्ष अबतक 2994 प्रवेश हो चुके हैं। समर्थ प्रवेश पोर्टल फिर से खुलने के बाद प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। जो विद्यार्थी 30 जून तक प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं करा पाए, वे अब 31 जुलाई तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

-
सोमवार को कॉलेज बंद रहा। अधिकतर प्राध्यापक चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहे। मंगलवार से अन्य दिनों की भांति महाविद्यालय में एक बार फिर प्रवेश होंगे। जनरल कैटेगरी की कटऑफ 50 प्रतिशत है। इसी के आधार पर प्रवेश होंगे। -डॉ. एनएस बनकोटी, प्राचार्य
-
समर्थ पर ऑनलाइन वैरिफाई हुए आवेदन पत्र
एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए जमा हुए 2994 आवेदन पत्रों को समर्थ पोर्टल पर सत्यापित कर दिया गया है। अब विद्यार्थी अपनी फीस ऑनलाइन जमा कर पाएंगे। समर्थ पर आवेदन पत्र सत्यापित नहीं होने से विद्यार्थी फीस जमा नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन

-
महिला डिग्री कॉलेज में प्रवेश की गति पड़ी धीमी
महिला डिग्री कॉलेज में प्रवेश की गति अब भी धीमी है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में निर्धारित सीटों सापेक्ष अबतक लगभग 400 प्रवेश हुए हैं। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण शुरू होने से प्रवेश संख्या अब बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें