Haldwani News: एनएच 109 गोरापड़ाव में सड़क निर्माण के दौरान बाधक बन रहे भवन एवं दुकान को स्वामियों ने मुआवजा लेने के बावजूद निर्माण कार्यों को नहीं हटाया। सोमवार को प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दो दुकानें एवं दो भवनों को ध्वस्त कर दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग 109 गोरापड़ाव क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान बाधक बन रहे भवन एवं दुकान को स्वामियों ने मुआवजा लेने के बावजूद निर्माण कार्यों को नहीं हटाया। सोमवार को जब राजस्व अधिकारी संबंधित लोगों को निर्माण कार्य को हटाने संबंधी नोटिस तामील कराने पहुंचे तो राजस्व अधिकारियों के सामने ही एक भवन स्वामी ने नोटिस फाड़कर फेंक दिया। बाद में प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दो दुकानें एवं दो भवनों को ध्वस्त कर दिया।
वन विभाग जल्द ही बागजाला क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। अब तक क्षेत्र में करीब तीन सौ से अधिक छोटे बड़े अतिक्रमण सामने आए हैं। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौलापार स्थित बागजाला क्षेत्र में सरकारी भूमि पर पिछले कई वर्षों से अतिक्रमणकारी काबिज हैं। लोकसभा चुनाव से पहले भी वन विभाग ने बागजाला और इसके आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया था। अब फिर से क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी ने बताया कि बागजाला क्षेत्र में 100 हेक्टेयर वन भूमि पर करीब 300 कच्चे-पक्के अतिक्रमण हैं। चिह्निकरण के बाद जल्द सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे और उसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी।