फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं नहीं हो रहा सामाजिक दूरी का पालन

विज्ञापन
प्रधान डाकघर में उमड़ी लोगों की भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना की दूसरी लहर फैल रही है लेकिन इसे लोग हल्के में ले रहे हैं। दफ्तरों, बाजारों, बस स्टेशनों, रेस्टोरेंट, ढाबों, दुकानों कहीं पर भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में डिप्टी पोस्टमास्टर भूपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्राहकों से बार-बार सामाजिक दूरी बनाने और मास्क के बगैर डाकघर में प्रवेश नहीं करने का अनुरोध किया जाता रहा लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। जलसंस्थान दफ्तर में भी बिल जमा कराने को लोग आए लेकिन कई बगैर मास्क के देखे गए। बाजारों में दुकानदार भी सामाजिक दूरी को लेकर सक्रिय नहीं दिखे। एक व्यापारिक संगठन का मास्क नहीं तो सामान नहीं का नारा हवा हवाई साबित हुआ है। व्यापारी नेता राजेश अग्रवाल, अमरजीत सिंह चड्ढा, दलजीत सिंह दल्ली ने प्रशासन से कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें