फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: सड़क हादसे का शिकार हुए राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त और उनकी पत्नी, दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 28 Nov 2023 05:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

मंगलवार दोपहर राज्य कर विभाग कुमाऊं जोन के अपर आयुक्त अपनी पत्नी के साथ देहरादून से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार नैनीताल हाईवे स्थित अटारिया मोड पर पहुंची तो अचानक सामने से आ रही पिकअप पर कार टकरा गई। घादसे में वह घायल हुए हैं।
विज्ञापन
car accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून से रुद्रपुर आ रहे राज्य कर विभाग कुमाऊं जोन के अपर आयुक्त राकेश लाल वर्मा की कार पिकअप से भिड़ गई। हादसे में वह घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी चोटिल हुई है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर राज्य कर विभाग कुमाऊं जोन के अपर आयुक्त राकेश लाल वर्मा अपनी पत्नी के साथ इनोवा कार संख्या यूके 07 टीवी 5811 से देहरादून से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार नैनीताल हाईवे स्थित अटारिया मोड पर पहुंची तो अचानक सामने से आ रही पिकअप पर कार टकरा गई। हादसे में अपर आयुक्त घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी के हाथ में मोच आई है।

सीपीयू ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया और दोनों वाहनों को सड़क से हटा दिया है। सूचना मिलने पर राज्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे में राकेश लाल वर्मा का कंधा फ्रैक्चर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें