फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों को बर्बाद कर रहा नशा : मौलाना कादरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लाइन नंबर 17 में हुई पैगाम ए इस्लाम कान्फ्रेंस में मुंबई से पहुंचे मौलाना सय्यद अमीनुल कादरी ने नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ लोगों को आगाह किया। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे के खिलाफ आगे आने और तरक्की के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया।
विज्ञापन


सुल्तानुल हिंद गरीब नवाज कमेटी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धंसती जा रही है। हमें खुद नशे को अपने आसपास से बिल्कुल खत्म करना पड़ेगा, तभी घर-परिवार और समाज की बेहतरी होगी। नशा न सिर्फ एक जिंदगी को खत्म कर रहा है, बल्कि घरों को बर्बाद करने का काम भी कर रहा है।

कान्फ्रेंस की सदारत कारी बाबर अली ने की और कयादत अस्ताना मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद जाबिर मिस्बाही ने की। मुफ्ती जाबिर साहब ने लोगों से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। शायर वसीम अजहर ने कलाम पेश कर समा बांधा। कार्यक्रम का संचालन संभल से आए यूसुफ रजा ने किया। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें